हर साल दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी की पूजा करने से हमारे घरों में सुख-समृद्धि आती है। दिवाली सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और लोगों के घरों में जाती हैं। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे शुभ संयोग बनता है।
- Advertisement -
मां लक्ष्मी हमें धन के साथ-साथ सद्बुद्धि और सेहत का भी वरदान देती हैं और समृद्ध बनाती हैं। मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का महापर्व दिवाली जल्द ही आने वाला है। ऐसे में दिवाली से पहले किए गए कुछ खास कार्यों से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं। जिनका घर मां को पसंद आता है वो वहां निवास भी करती हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपके घर में वास करें तो दिवाली से पहले ये कुछ जरूरी काम अवश्य कर लें। दिवाली से ठीक पहले अगर आप चाहते हैं कि धन की देवी माता लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा बनी रहे तो इन चीजों को जरूर खरीद कर घर लाएं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति
- Advertisement -
धन की देवी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा के लिए मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति आवश्यक है। लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदना भी शुभ माना जाता है, क्योंकि दिवाली मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। दिवाली से पहले मां लक्ष्मी के साथ गणेश जी की प्रतिमा घर में जरूर लेकर आएं।
लाल रंग के वस्त्र
- Advertisement -
दिवाली से पहले माता लक्ष्मी के लिए लाल रंग के वस्त्र जरूर लाएं। मां लक्ष्मी के लिए लाल रंग के वस्त्र लाना शुभ माना जाता है। यह एक पौराणिक परंपरा है और धर्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि लाल रंग समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक होता है। दिवाली के दिन इन वस्त्रों को महालक्ष्मी को धारण करा दें।
गोमती चक्र
इस दिन ग्यारह गोमती चक्र खरीद कर घर में जरूर लाएं, ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव ही बना रहता है। इन गोमती चक्र को माता को अर्पित करें। इसके बाद अगले दिन इन गोमती चक्र को लाल वस्त्र में बांधकर तिजोरी या लॉकर में रख दें। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से तिजोरी कभी खाली नहीं होती है और मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।
श्रृंगार का सामान
अकसर महिलाएं त्योहारों पर श्रृंगार का सामान खरीदती हैं। दिवाली से पहले सोलह श्रृंगार का सामान खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। माता लक्ष्मी की कृपा को आकर्षित करने के लिए यह एक पौराणिक प्रथा है। सोलह श्रृंगार का सामान महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण होता है। दिवाली से पहले माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए सोलह प्रकार के श्रृंगार का सामान घर में जरूर खरीद कर लाएं।
लाल रंग की साड़ी
मां लक्ष्मी के लिए लाल रंग की साड़ी भी जरूर लेकर आएं।लाल रंग की साड़ी खरीदना अच्छा माना जाता है। इससे सभी कार्यों में सफलता मिलती है और धन दौलत व समृद्धि आती है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। माना जाता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा घर-परिवार पर बनाए रखती हैं। ऐसा करने से धन की देवी का आशीर्वाद मिलता है और आर्थिक संकट दूर हो जाता है। यह सब जानकारी सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है।