Home Tips : अगर दीवार पर लग चुके है दीमक तो अपनाएं यह फॉर्मूले और पाएं दीमक से छुटकारा

Jass Jass
3 Min Read

मानसून के समय अक्सर ही हमारे घरों की दीवार पर कीड़े पनपने लगते है। जिसके कारण घर की दिवारे ख़राब होने लगते है क्योंकि यह दीवार को अंदर से खोखला बना देते है। कभी कभार घर पर बच्चे ही दीवारों को गंदा कर देते है। जो देखने में फिर बेहद बुरी लगती है।

- Advertisement -

मानसून के मौसम में दीमक दीवारों पर पनपने लगते है जो दीवारों को अंदर से खोखला बना देते है। आज हम आपको इन सभी परेशानियों के लिए कुछ उपाय बताने जा रहे है। जिससे आपके घर की सभी दीवार एक दम साफ़ हो जाएंगी।

दीमक से छुटकारा पाने के उपाय

दीवार पर लगे दीमक को हटाने के लिए आप हॉट पेपर स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते है। हॉट पेपर स्प्रे को आप घर पर भी बड़ी आसानी से बना सकते है। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़ा हॉट पेपर लें और उसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। अब आप इसे पानी में भिगो लें।

- Advertisement -

आप इसे आधे घंटे तक भिगो कर रखें। इसके बाद आप इसे छलनी की मदद से एक स्प्रे बोतल में पानी को छान लें। इस पानी को आप अब स्प्रे बोतल में डाल दें। तो दीमक को हटाने के लिए यह आपका घर पर स्प्रे तैयार है।

दीमक हटाने का दूसरा तरीका

इसके इलावा आप सिरके की मदद से भी दीमक को हटा सकते है। इसके लिए सबसे पहले आप सिरका और पानी दोनों को बराबर मात्रा में डालें। फिर आप इसमें नींबू का रस निचोड़ लें और साथ ही आप इसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा भी डालें। अब आप तैयार किए हुए इस पानी को स्प्रे बोतल में डाल दें। इस तरह आप सिरके की मदद से भी दीवार को अच्छी तरह से चमका सकते है।

- Advertisement -

दीमक हटाने का तीसरा तरीका

आप दीमक को डिश सोप की मदद से भी हटा सकते है। इसके लिए अब सबसे पहले गर्म पानी लें और उसमें डिश सोप को मिलाएं। अब आप इसे स्प्रे बोतल में डाल कर दीवारों पर छिड़क सकते है। इसकी मदद से भी आपके घर की दीवार साफ़ हो जायेगी। आप इन तीनों में से किसी को उपाय का इस्तेमाल करके दीमक को हटा सकते है।

 

TAGGED:
Share This Article