Dahi Toast : नाश्ते में बनाना चाहते है जल्दी में कुछ हेल्थी रेसिपी तो जरूर ट्राई करें स्वादिष्ट दही टोस्ट

Jass Jass
3 Min Read

अक्सर ही सुबह का समय भाग दौड़ भरा होता है क्योंकि बच्चों को स्कूल भेजना होता है और बाकी घर में से कुछ मेंबर्स को काम के लिए निकलना होता है। ऐसे जल्दी में सुबह कई बार नाश्ते को तैयार करना बेहद मुश्किल काम हो जाता है। कई बार समय की कमी होने की वजह से हम ऐसे ही ब्रेड पर जैम लगा कर खा लेते है और काम पर चले जाते है।

- Advertisement -

आज हम आपको नाश्ते के लिए एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे है जो खाने में भी हेल्थी होगी और साथ ही उसे बनाने में भी कम समय लगेगा। जी हां हम आपको आज दही टोस्ट रेसिपी बनाना सिखाने जा रहे है। दही सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर में सारा दिन एनर्जी बनी रहती है। तो चलिए आज हम आपको दही टोस्ट बनाना सिखाते है।

कैसे बनाएं दही टोस्ट रेसिपी

दही टोस्ट बनाने के लिए सबसे आप एक कटोरी दही लें। आप इसमें थोड़ी सी काली मिर्च, लाल मिर्च, डेढ़ चम्मच भुना हुआ बेसन, जीरा और एक चुटकी हल्दी डाल लें। आप इन सभी चीज़ों को अच्छे से मिला लें और ध्यान रखें की यह मिश्रण गाढ़ा ही बने। आप इसमें थोड़ा पानी डाल कर इस बैटर को गाढ़ा बना लें। इसके बाद आप एक ब्रेड का पीस लें और बैटर को एक तरफ फैला दें।

- Advertisement -

अब आप एक पैन लें और उसमें थोड़ा घी डालकर उसे गर्म कर लें। इसके बाद आप पैन में ब्रेड का पीस रखें। आप बैटर वाले हिस्से को नीचे की तरफ रखें। अब आप दूसरी तरफ बैटर फैलाएं और थोड़ा सा बारीक कटा हुआ धनिया और तिल ब्रेड के ऊपर छिड़क दें। अब आप इस ब्रेड को दोनों तरफ से सुनहरी होने तक पका लें।

तो इस तरह आपकी दही टोस्ट की रेसिपी बन कर तैयार है। आप इसे अपनी इच्छा अनुसार चाय और चटनी के साथ सर्व कर सकते है। आप चाहे तो दूध का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसी विधि को अनुसार आप और भी दही वाले टोस्ट बना कर खा सकते है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article