किचन में करी पत्ते का उपयोग अक्सर ही किया जाता है। वैसे तो करी पत्ते का उपयोग ज्यादातर दक्षिण भारत में किया जाता है। दक्षिण भारत में बनाई जाने वाली चीज़े जैसे की डोसा, सांबर, उत्तपम और इडली का तड़का। इन सभी चीज़ों में करी पत्ते का प्रयोग किया जाता है। इसके साथ ही कुछ लोग इसका पानी भी बनाकर पीते है।
- Advertisement -
करी पत्ते का पानी बनाकर पीने से सेहत को बेहद फायदे भी मिलते है। इन पत्तों में विटामिन, फाइबर और कई एंटी ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते है। कुछ लोगों ने तो इन पत्तों को अपने खेत या घरों पर ही उगाया होता है परंतु कुछ लोग इसे बाज़ार से खरीदकर या फिर आस पड़ोस से खरीदकर लाते है। जिसके कारण यह दो दिन के बाद सूखने लगते है।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम इसे अच्छी तरह से नहीं रखते है। जिसके कारण यह सूखने लगते है। आज हम आपको बताएंगे की करी पत्ते को आप कैसे रखें जिससे की वह सूखे नहीं।
- Advertisement -
करी पत्तों को ताज़ा कैसे रखें
1. करी पत्तों को ताज़ा रखने के लिए सबसे पहले आप कंटेनर में पेपर टॉवल बिछा लें। अब आप करी पत्तों को डंडियों को निकल कर पत्तों को कंटेनर में रख लें। ऐसा करने से करी पत्ते एक दम ताज़ा रहेंगे।
2. अगर आप करी पत्ते को मसाले के रूप में इस्तेमाल करना चाहते है तो आप सबसे पहले इसकी डंडिया अलग कर लें और फिर इसे गीले कपड़े की मदद से पत्तों के ऊपर थपकी दें। ऐसा करने के बाद आप इन पत्तों को सूखने के लिए धूप में रख दें। इसके बाद आप इसे स्टोर करके रख लें।
- Advertisement -
3. आप करी पत्ते को फ्रिज में भी स्टोर कर सकते है। इसके लिए भी आप सबसे पहले डंडियों को निकाल दें और फिर आप इसे प्लास्टिक के जिप लॉक वाले बैग में स्टोर करके रख लें।
4. आप करी पत्ते को घर पर भी उगा सकते है। अगर आप चाहते है की करी पत्ते हरे भरे ही रहे तो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। आप इसे तेज़ धूप में कभी न रखें, आप इसमें खाद और समय समय पर पानी डालें।