Recipe : बच्चों के लिए बनाए स्वादिष्ट और हेल्थी नाश्ता

Jass Jass
3 Min Read

घर पर सुबह का खाना बनाने के लिए हमेशा ही यह सवाल रहता है की नाश्ते में क्या बनाया जाए। कुछ घरों में तो सभी काम पर ही जाते है तो कुछ के घरों में बच्चों को स्कूल भेजना और फिर बाकी सभी को ऑफिस के लिए खाना पका के देना। तो ऐसे में सुबह सुबह इतना सब करना बेहद ही मुश्किल हो जाता है।

- Advertisement -

आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपीज बनाना सीखने जा रहे है जो सुबह के नाश्ते के समय आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट होगी और बनाने में भी कम समय लगेगा।

ब्रेकफास्ट के लिए रेसिपीज

1.ब्रेड पोहा

सबसे पहले आज हम आपको ब्रेड पोहा बनाना सीखने जा रहे है। ब्रेड पोहा खाने में बेहद ही स्वादिष्ट है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप ब्रेड को छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद आप एक बर्तन में तेल को गर्म होने के लिए रखें। अब आप इसमें सौंफ और राई डाल दें। अब आप इसमें प्याज़ और और हरी मिर्च डालकर इसे अच्छे से भून लें।

- Advertisement -

इसे अच्छी तरह से भून लीजिए और जब यह भुन जाए तो अब आप इसमें मूंगफली के दाने डालें और इसे थोड़ी देर तक तले। इसे टालने के बाद आप इसमें हल्दी, नमक और पाउडर डाल दीजिए। अब आप इसमें कटी हुई ब्रेड डालें। इससे आप अच्छे से मिला लें। आप इसके स्वाद को अच्छा बनाने के लिए इसमें चाट मसाला भी डाल सकते है।

- Advertisement -

2. एवोकैडो टोस्ट

सुबह के नाश्ते के लिए एवोकैडो टोस्ट भी एक अच्छी डिश है। इसे बनाना बेहद ही आसान है। आप सुबह आसानी से इसे बना सकते है। बल्कि आप इसे बच्चों को स्कूल के लिए भी टिफिन में दे सकते है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप आवकैडो को बीच से काट लें।

अब आप इसमें से बीज को निकाल दें और गुदा निकाल कर पेस्ट तैयार करें। अब आप इसे एक बाउल में डालें और उसमें नमक डालकर मैश कर ले। पेस्ट को तैयार करने के बाद आप इसे टोस्ट पर लगा लें और फिर ऊपर से सीजनिंग करें। अगर आप इसमें अंडा डालना चाहते है तो आप वह भी डाल सकते है। इस तरह आपकी यह डिश बन कर एक दम तैयार है।

TAGGED:
Share This Article