घी सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। बहुत से लोग इसे बाज़ार से लाते है तो वहीं कुछ लोग इसे अपने घर पर ही बनाना पसंद करते है। घर पर बने हुए घी का स्वाद ही कुछ अलग होता है और साथ ही घर पर बने हुए घी में किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं होती। माखन से घी निकालना बेहद ही मुश्किल काम है। घी निकलने के लिए अब आपको घंटो तक मलाई को मथने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि आप से आसान तरीके से प्रेशर कुकर में भी बना सकते है। आज हम आपको बताएंगे की आप घर पर आसान तरीके से कैसे माखन से घी निकल सकते है।
- Advertisement -
प्रेशर कुकर से कैसे निकाले घी
1. सबसे पहले आप कुकर में इकठी की हुई सारी मिलाई डाल दे।
2. इसके बाद आप कुकर में आधा कप पानी डालें।
- Advertisement -
3. पानी डालने के बाद आप इसे अच्छे से मिक्स कर लें और ढक्कन लगाकर दो सिटी आने दे।
4. सिटी आने के बाद आप ढक्कन खोलें और उसमें एक चुटकी खाने का सौदा मिला लें।
- Advertisement -
5. सोडा मिलाने के बाद आप इसे गैस की धीमी आंच पर थोड़ी देर पकने दें।
6. आप इसे कम से कम 15 मिनट तक पकने दें। आप देखेंगे की घी ऊपर आ रहा है।
7. इस तरह आपका घी बनकर तैयार है।
8. आप घी को एक अलग बर्तन में निकाल लें।
9. घी निकलने के बाद जो खुरचन बची हुई होगी आप इसे चीनी में मिला कर खा भी सकते है।
10. इस तरह बिना ज्यादा समय लगाए घर पर आपका घी बन कर तैयार है।