Beauty Tips : नारियल तेल में इस चीज को मिलाकर करें इस्तेमाल और फिर देखे इसका कमाल, चमक उठेगा आपका चेहरा

Shivani
3 Min Read

भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी स्किन की केयर सही ढंग से नहीं कर पाते हैं। बहुत से लोगों को चेहरे पर काले धब्बों की दिक्कत हो जाती है। सुंदर चेहरा भी दाग धब्बों से अच्छा नहीं लगता है। त्वचा की सतह पर नजर आने वाले ये काले धब्बे केमिकल से भरपूर स्किन केयर प्रोडक्ट्स लगाने, जरूरत से ज्यादा धूप में रहने या फिर स्किन की सही देखरेख ना करने से नजर आ सकते हैं। समय से पहले चेहरे पर झुरियों का दिखना और फेस पर डार्क सर्कल होना इसका वातावरण और सही ढंग से खानपान नहीं होना कारण हो सकता है। तो चलिए जानते हैं काले दाग धब्बों को दूर करने के लिए आप नारियल तेल का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

- Advertisement -

नारियल तेल और हल्दी का इस्तेमाल

हल्दी और नारियल का तेल आपके त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वहीं नारियल का तेल त्वचा को मूल्यवान तत्वों से भरपूर करता है।

इस नैचुरल नुस्खे को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से त्वचा की चमक में सुधार हो सकता है। इसके लिए एक टेबल स्पून नारियल के तेल में एक चुटकी हल्दी को मिलाकर एक पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। फिर उसे फेस पर अप्लाई करे। इसके रोजाना इस्तेमाल से इसका असर देखने को मिल जाएगा।

- Advertisement -

नारियल तेल और शहद का करें इस्तेमाल 

नारियल का तेल और शहद का मिश्रण त्वचा के लिए उत्तम होता है। यह मिश्रण हमारे त्वचा को सॉफ्ट बनाता है। यह त्वचा को मोइस्चराइज़ करता है और चमक लाता है। यह मिश्रण त्वचा को चिकना बनाने में मदद करता है। यह त्वचा को सुंदरता प्रदान करने में सहायक होता है।

- Advertisement -

इसके लिए आपको एक टेबल स्पून नारियल का तेल और एक टेबल स्पून शहद लेना है। अब इन दोनों को मिलाकर अपने चहरे पर लगा लें। आप लगातर इसे लगा कर इसके असर को देखिये। यह वाकई में असरदर घरेलू नुस्खा है।

चेहरे को ऐसे करें साफ

सबसे पहले रोज रात में सोते समय चेहरे को साफ पानी से धोएं। फिर चेहरे को सूखे और सॉफ्ट तौलिए से पॉछ लें। इसके बाद घर पर ही बनाई गयी होम मेड रेमेडी जो आपने तैयार की है उसे अप्लाई कर लें। रोजाना इसके इस्तेमाल से देखिये आपका चेहरा धीरे-धीरे कैसे ग्लोइंग करने लगता है। झुर्रिया दूर होने लगेगा और आपका चेहरा चमकने लगेगा।ध्यान रखें हर त्वचा की ज़रूरतें अलग-अलग होती हैं, तो पहले टेस्ट पैच करना हमेशा बेहतर होता है।

 

Share This Article