Kitchen Tips : दूध के जले बर्तन को मिनटों में करें साफ़, फॉलो करें यह टिप्स

Jass Jass
3 Min Read

घर में अक्सर ही बहुत बार दूध गर्म करते समय दूध ज्यादा गर्म हो कर जल जाता है। जिसके बाद एक तो सारा दूध खराब हो जाता है और दूसरा जिस बर्तन में हम दूध को गर्म कर रहे होते है वह भी जल जाता है। फिर वह बर्तन बहुत साफ करने पर भी जल्दी साफ़ भी नहीं हो पाता और वह काला हो जाता है।  इस पर जमी हुई काली परत को निकालना बेहद मुश्किल काम होता है।

- Advertisement -

बहुत प्रयत्न करने पर भी जब यह काली परत नहीं निकलती तो फिर हम निराश हो जाते है। कई बार इसको साफ करने के लिए हम कई घंटों तक निकाल देते है और यह फिर भी वैसे का वैसे ही रह जाता है। अगर आपका भी बर्तन जल गया है और आप इसे साफ करते करते परेशान हो चुके है तो निराश मत हो। आज हम आपको कुछ ऐसे क्लीनिंग टिप्स देने वाले है। जिसे फॉलो कर आप आसानी से अपने बर्तन को साफ कर सकते है। तो चलिए जानते है इन टिप्स के बारे में।

काला हुआ बर्तन को कैसे चमकाएं

सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी को गर्म करें। पानी गर्म करने के बाद आप इसे एक बड़ी थाली में डाल दें। अब आप इस गर्म पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा, दो चम्मच विनेगर और नींबू के छिलके डाल दें। अब आप तैयार किए हुए इस मिश्रण में जले हुए बर्तन को रख दें। आप बर्तन को थोड़ी देर तक पानी में ही रहने दें। कुछ देर बाद बर्तन की गंदगी कम होनी शुरू हो जाएगी।

- Advertisement -

आप इस पानी को बर्तन के ऊपर भी डालते रहे। आप दो से तीन घंटे तक बर्तन को पानी में भिगो कर रख लें। इसके बाद आपका बर्तन एकदम साफ हो जाएगा। अगर बर्तन आपका अभी भी साफ नहीं हुआ है तो आप फिर से इस प्रोसेस को अप्लाई कर सकते है। वैसे तो एक बार में ही यकीनन आपका बर्तन चमक उठेगा परंतु फिर भी अगर ऐसा हो जाता है तो आप इसे फिर से अप्लाई कर लें। इससे यकीनन आपका बर्तन एक दम चमक उठेगा।

TAGGED:
Share This Article