घरों में अक्सर ही कई बार चूहों की संख्या बढ़ जाती है। इसका मुख्य कारण घर में गंदगी होना या फिर घर के पास किसी बड़ी नाली या गटर का होना हो सकता है। चूहों के भगाने के लिए हम कई बार ज़हर से बनी दवाइयों का इस्तेमाल करते है। इससे चूहे मार तो जाते है लेकिन घर में इसके कारण से बदबू आने लगती है।
- Advertisement -
कई बार तो चूहे घर में किसी ऐसी चीजों के नीचे में जाते है जहां से घरवालों को बदबू आने पर कुछ दिनों के समय बाद ही किसी चूहे के मरने का पता चलते है। ऐसे में हम आपको आज कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे चूहा मरेगा भी नहीं और घर पर भी नहीं रहेगा।
ध्यान देने योग्य बातें
सबसे पहले आप आपने घर को समय समय पर साफ करते रहें और दूसरा आप अपने घर पर पड़े खाने वाले समान को अच्छे से बंद करके रखे। अक्सर ही चूहे उस जगह पर ज्यादा जाते है जहां उन्हें आसानी से खाना मिल रहा हो। इसलिए सबसे पहले आप खाने को अच्छे से बंद करके रखे।
- Advertisement -
चूहे बजाने के कुछ टिप्स
लहसुन से भगाए चूहे चूहों को भागने के लिए आप सबसे पहले लहसुन से एंटी माइस लिक्विड बना लें। इसे बनाना बेहद ही आसान है आप पानी में लहसुन को कूटकर डाल दें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस पानी को आप जहां चूहे है वहां पर छिड़क दें। इससे घर में रह रहे चूहे भाग जायेंगे।
- Advertisement -
प्याज़ प्याज़ बेहद से जानवरों को परेशान करता है। इसलिए सबसे पहले आपको ध्यान देना होगा की अगर आपके घर भी कोई जानवर रहता है तो सबसे पहले आप प्याज को उस जानवर से बचा कर रखें। चूहे भगाने के लिए आप प्याज़ को काटकर चूहों के आने जाने वाले रास्ते पर रख दे। इसकी सुगंध से ही चूहे आपके घर से भाग जाएंगे।
केला विज्ञानिको के अनुसार केले की खुशबू चूहों को बेहद परेशान करती है। आप चूहों को भागने के लिए केले से बने तेल का इस्तेमाल कर सकते है। इससे चूहे बेहद तनाव महसूस करते है और वह यकीनन इसकी सुगंध से आपके घर से भाग जाएंगे।