आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में बहुत बार ऐसा होता है की हम अपने लिए खाना भी अच्छे से नहीं बना पाते। खाना बनाते समय कई बार बेहद सी दिक्कतों का सामना करना पढ़ता है। जैसे की बहुत से लोगों का कहना है कि उन्हें सब्जी काटते समय कई बार बेहद परेशानियों का सामना करना पढ़ता है। सब्जी काटते समय जल्दी में चॉपिंग बोर्ड फिसलता है जिससे की हाथ पर चोट लगने का खतरा बना रहता है।
- Advertisement -
सब्ज़ी काटते समय जब चॉपिंग बोर्ड का चाकू सब्ज़ी पर पढ़ता है तो बोर्ड अपनी जगह से फिसल जाता है। जिसके कारण कई बार हाथ में चोट भी लग जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जिसे फॉलो कर आप आसानी से सब्ज़ी को बिना बोर्ड के इधर उधर हिले काट लेंगे। तो चलिए जानते है इन टिप्स के बारे में।
चॉपिंग बोर्ड को फिसलने से कैसे रोकें
1. बोर्ड के नीचे रखें गिला कपड़ा
चॉपिंग बोर्ड पर सब्ज़ी काटने से पहले आप बोर्ड के नीचे गिला तोलिया या किसी कपड़े का इस्तेमाल कर सकते है। इससे आपका बोर्ड बिलकुल भी नहीं फिसलेगा। आप नीचे कपड़ा रखने से पहले इसको अच्छे से जरूर निचोड़ लें और उसके बाद ही आप इसे बोर्ड के नीचे रखें।
- Advertisement -
2. बोर्ड के कोनों पर लगाएं रबड़ की ग्रिप
आप बोर्ड के चारों कोनों में रबड़ की ग्रिप का इस्तेमाल कर सकते है। इससे आपका बोर्ड बिल्कुल भी नहीं फिसलेगा। आप ग्रिप को बाज़ार से खरीद लें या फिर आप घर पर ही किसी समान से ग्रिप निकाल कर इस पर लगा सकते है। इससे आपका काम आसान हो जाएगा।
3. आटा
सब्ज़ी काटने से पहले आप बोर्ड के नीचे गिले आटे का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए सबसे पहले आप बोर्ड को अच्छी तरह से नीचे से साफ कर लें। इस बात का ख्याल रखें की बोर्ड बिल्कुल भी गीला न हो। इसके बाद आप गूंथे हुए आटे को बोर्ड के नीचे अप्लाई कर सकते है। गूंथा हुआ आटा भी आपको ग्रिप अप्लाई करने जैसे ही मदद करेगा। इससे आपका बोर्ड एक दम स्थिर रहेगा।