ब्रेकफास्ट में अगर कुछ हेल्थी बना हो तो खाना और भी अच्छा लगता है क्योंकि सुबह का खाना शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसलिए सुबह का खाना हेल्थी ही होना चाहिए। अब नाश्ते में मूंग दाल का चीला भी ट्राई कर सकते है। यह बेहद ही हेल्थी होता है और साथ ही खाने में भी स्वादिष्ट होता है। घर पर मूंग की दाल का चीला आप आसानी से बना सकते है। इसे बनाना कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। आपको बस दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।
- Advertisement -
मूंग की दाल का चीला बनाने की रेसिपी
मूंग की दाल का चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप दाल को रात में ही भिगो दें। सुबह आप दाल को साफ पानी की मदद से धो लें और अच्छी तरह से पीस लें। दाल को पिस्ते समय आप एक मिर्च, एक चम्मच जीरा और एक इंच अदरक डाल लें। पेस्ट बनाएं समय अगर आपको पानी कम लगे तो आप थोड़ा पानी और एड कर लें।
अब आप इस तैयार किए हुए पेस्ट को एक कटोरे में फेंट लें और इसमें दो चम्मच धनियां, एक चुटकी हींग, थोड़ी सी हल्दी और आधा चम्मच नमक डाल लें। इसके बाद आप एक नॉन स्टिक तवा लें और उसके ऊपर कढ़छी की मदद से पेस्ट को फैला दें। अब आप इसके ऊपर थोड़ा ऑलिव ऑयल लगाकर इसे मीडियम आंच में पकने दें।
- Advertisement -
इसको आप दोनों तरफ से अच्छे से पक्का लें। तो लीजिए इस तरह आपका मूंग की दाल का चीला बन कर तैयार है। आप चाहे तो इसे चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं। इसके लिए आप हरी चटनी या सॉस का इस्तेमाल भी कर सकते है।
मूंग की दाल के फायदे
मूंग की दाल सेहत की बेहद ही अच्छी मानी जाती है। इस दाल में विटामिन ए, बी, सी और ई पाया जाता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा भी बेहद ज्यादा पाई जाती है। जो लोग सिर्फ प्रोटीन के लिए ही नॉन वेज खाते है वह इस दाल का इस्तेमाल भी कर सकते है क्योंकि यह दाल प्रोटीन से भरपूर है। यह दाल ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करती है।