घर में पौधे लगाने से सुंदरता बढ़ जाती है। कुछ पौधे ऐसे होते है जो साल भर कभी भी लगाए जा सकते है और कुछ ऐसे होते है जिनका एक सीज़न होता है। जैसे की कुछ पौधे गर्मी के मौसम में अच्छी तरह से खिलते है और कुछ सर्दी के मौसम में। देश में अब तकरीबन सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। तो ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की इस मौसम में आप अपने घर पर कौन से पौधे अच्छे से उगा सकते है।
- Advertisement -
पौधो को घर पर उगाने से पूरे घर में एक अलग ही प्रकार की सुंदर खुशबू भी बनी रहती है। जिसके कारण फिर किसी रूम फ्रेशनर की जरूरत भी नहीं पढ़ती। जैसे की गुलाब का फूल। गुलाब के फूल की एक अलग ही सुंगध होती है जो सबको बेहद पसंद आती है। आज हम आपको इस मौसम के लिए घर पर कौन कौन से पौधे लगाएं, उसके बारे में बताने जा रहे है।
सर्दी के मौसम में घर पर लगाएं पौधे
1.पैंसी
पैंसी का पौधा कम तापमान में अच्छे से खिलता है। आप इस पौधे को गर्मियों में नहीं उगा सकते। इसे अच्छे से खिलने के लिए कम तापमान की जरूरत होती है। इसके फूल लाल, गुलाबी, नीले, पीले, पर्पल और सफेद रंग के होते है। जो देखने में बेहद ही सुंदर लगते है।
- Advertisement -
2.पेटूनिया
पेटूनिय का पौधा भी काम तापमान में अच्छे से खिलता है। यह पौधा हमें अलग अलग प्रकार, रंग और लंबाई में देखने को मिलेगा। इसके फूल देखने में बेहद खूबसूरत लगते है। हम इस पौधे के सफेद, बैंगनी, हल्का नीला, पीला और लाल रंगों के फूल को देख सकते है।
3.हेलबोर
हेलबोर का पौधा ठंडे तापमान में अच्छे से खिलने वाला पौधा है। इस पौधे के फूल ज्यादातर नीचे की तरफ लटकते है। साथ ही आपको इसके फूल सफेद, बैंगनी और गुलाबी रंग के देखने को मिलेंगे। इन फूलों की खुशबू आपके घर को एक दम महका देगी।
- Advertisement -
4.विंटर जास्मीन
विंटर जास्मीन का पौधा लगाने से आपके बगीचे की शान बढ़ेगी। इसके फूल बेहद ही प्यारे होते है। इसलिए आप इन्हें अपने घर पर जरूर लगाएं।