Best Plant For Room Freshener : बिना रूम फ्रेशनर के घर को बनाएं सुगंधित, लगाए यह तीन पौधे

Jass Jass
3 Min Read

घर में सफाई रखने के लिए हम बाज़ार से तरह तरह के प्रोडक्ट्स लाते है। घर में अच्छी सुंगध के लिए कई तरह के रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते है परंतु क्या हो अगर आप रूम फ्रेशनर की जगह घर को सुंदर बनाने के लिए प्लांट्स का इस्तेमाल करें। कुछ पौधे ऐसे होते है जिन्हें रखने से घर बेहद सुगंधित हो जाता है। जिसके कारण फिर रूम फ्रेशनर की भी जरूरत नहीं पढ़ती।

- Advertisement -

आज हम आपकों कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताएंगे जिन्हें अगर आप अपने घर पर रखेंगे तो वह आपके घर को सुगंधित बना देंगे। तो चलिए जानते है इन पौधों के बारे में।

घर पर लगाएं खुशबूदार पौधे

1.लैवेंडर का पौधा

लैवेंडर प्लांट देखने में तो बेहद ही सुंदर है परंतु साथ में इसकी खुशबू भी बेहद अच्छी है। इसकी खुशबू आपके पूरे घर को सकारात्मक बनाएगी। इसके इलावा यह इस पौधे के फूल और भी अन्य चीज़ों में काम आते है। जैसे की यह अलमारी या कपड़ों से आ रही बदबू को भी दूर करता है। अगर आपकी अलमारी से बदबू आ रही है तो आप इसे लैवेंडर के फूल रख दें। इससे बदबू एक दम खत्म हो जाएगी।

- Advertisement -

2.प्लूमेरिया का फूल

प्लुकेरिया फूल की खुशबू बेहद शानदार होती है। यह लाओस देश का राष्ट्रीय फूल है। यह फूल सफेद रंग का होता है। इस फूल का लगाना भी बेहद आसान है। अगर आप आपने घर की सुंदरता को बढ़ाना चाहते है तो आप प्लूमेरिया के फूल को अपने घर पर जरूर लगाएं। इसकी खुशबू भी बेहद ही मनमोहक है और इस पौधे को ज्यादा पानी की भी आवश्यकता नहीं होती। इसलिए इसकी देखभाल करना भी बेहद आसान है।

3.गुलाब का फूल

पौधो के बारे में बात चल रही हो और गुलाब के फूल की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। गुलाब का फूल घर पर लगाने से घर में एक अलग ही खुशबू आने लगती है जो सभी को बेहद अच्छी लगती है। आप चाहे तो किसी भी रंग का गुलाब का फूल घर पर लगा सकते है। अगर आप लाल गुलाब को लगाते है तो इसकी खुशबू सबसे अच्छी और मन को छुने वाली होती है।

- Advertisement -

 

Share This Article