घर और आंगन में पेड़-पौधों को लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। लोग अपने शौक के लिए महंगे पेड़-पौधे खरीदकर लगाते हैं। पेड़-पौधों से सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जो आपके घर की सुख शाति छीन सकते हैं। जी हां वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ पौधों को घर पर लगाना सही नही माना गया है।
- Advertisement -
कुछ ऐसे पौधे भी होते हैं जिन्हें लगाने से घर के अंदर नकारात्मकता का संचार होने लगता है। उन पौधों से बचकर रहना चाहिए, जो नेगेटिव एनर्जी वाले होते हैं। इसलिए उन्हें घर से दूर रखना चाहिए। हर पौधा घर में लगाना शुभ नहीं होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके घर के सुख चैन को छीन सकते हैं। तो चलिए जानते हैं की किन पौधों को भूलकर भी अपने घर पर नहीं लगाना चाहिए।
कांटे वाले पौधे
- Advertisement -
ऐसी मान्यता है की अपने घर और आंगन में कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए। जो पौधें कांटेदार होते हैं उन पौधों को घर या ऑफिस में नहीं लगाना चाहिए। वैसे तो गुलाब का पौधा भी कांटेदार होता है लेकिन उसकी खुशबू से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। उसके अलावा किसी कैक्टस या फिर आकर्षक दिखने वाले कांटे वाले पौधे को गलती से भी घर में ना लगाएं। घर में पौधे लगाने से पहले कुछ वास्तु नियमों का पालन कर लेना चाहिए।
कोई सुखा हुआ पौधा
- Advertisement -
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में लगा कोई पौधा सूख जाता है या मुरझाया हुआ रहता है तो यह अशुभ होने के संकेत है। ऐसे पौधे आपके हर कार्य में रुकावट पैदा करते हैं। इतनी ही नही घर पर भी यदि बुके रखते है तो उसे सूख जाने के बाद तुरंत ही घर से हटा दें। सूखे पौधें घर की शातिं को भंग कर देते है। ये पौधे घर में निगेटिव वाइब्स लाते हैं।
नींबू का पौधा
घर के मुख्य दरवाजे या छत पर नींबू का पौधा नहीं लगाना चाहिए। घर के आंगन के बीचों-बीच भी नींबू का पौधा न लगाएं क्योंकि आंगन को ब्रह्मस्थान माना जाता है। अगर आप इसे लगाते भी हैं, तो इसके आस-पास तुलसी का पौधा लगा दें। जिससे इसकी नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाएगी। आप नींबू का पौधा घर से कहीं दूर लगा सकते हैं। लेकिन घर के आंगन या छत पर इसे लगाना शुभ नहीं माना जाता है।
मेहंदी का पौधा
इस पौधे को वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में लगाना अशुभ माना गया है। मेहंदी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन घर के अंदर लगाने से इसके गुण बदल जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार इसके ऊपर बुरी आत्माओं का बास रहता है।
मान्यता है कि नेगिटिव एनर्जी इस पौधे की तरफ जल्दी आकर्षित होती हैं। पौधे की ग्रोथ के साथ-साथ नकारात्मक शक्तियां भी बढ़ती जाती हैं। ऐसे में घर परिवार के लोगों पर इसका बुरा प्रभाव दीखता है। इसलिए मेहंदी का पौधा घर में लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। वहीं आपके पास बहुत से अच्छे पौधे भी हैं, जो घर में पॉजिटिव एनर्जी लेकर आते हैं।