बहुत सी लड़कियों को शौंक होता है की उनके बाल लंबे और घने हो। जिससे लिए वह बाज़ार से भी बेहद से पोडक्ट्स लाकर उनका इस्तेमाल करती है। बालों का जल्दी सफेद होना, टूटना और बाकी समस्याओं के कई कारण हो सकते है। जैसे आजकल का खान पान, पानी और स्ट्रेस जिसके कारण बालों का सफेद होना और झड़ना आजकल आम सी बात हो गई है।
- Advertisement -
इसके इलावा बालों को सुंदर बनाने के लिए जो प्रोडक्ट्स हम बाज़ार से लाते है। वह भी केमिकल से भरपूर होते है। जिसके कारण बालों की समस्या और भी बढ़ जाती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है जिसे फॉलो कर आप घरेलू तरीकों से ही अपने बालों की समस्या को ठीक कर सकते है। तो चलिए इसके बारे में बात करते है।
बालों को ठीक करने के लिए घर पर बनाएं तेल
बालों को समस्या को ठीक करने के लिए घर पर तेल बनाना बेहद ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले आप दो चम्मच कलौंजी और करी पत्ता लेकर इसे पैन में भुन लें। इसके बाद आप मिक्सी की मदद से इन दोनों का पाउडर बना लें। पाउडर बनाने के बाद आप ऑलिव ऑयल, नारियल तेल और या फिर सरसो के तेल का इस्तेमाल करें।
- Advertisement -
अब आप इस तेल में तैयार किए हुए पाउडर को डालें और इनको अच्छे से मिक्स कर लें। कुछ देर तक आप इसे ऐसे ही रख दें और फिर किसी कंटेनर में स्टोर कर लें। आप इस तेल को हफ्ते में दो तीन बार अपने बालों में लगा सकते है। इसे आप अगर रातभर के लिए लगाकर रखें तो इसका ज्यादा असर होगा। रातभर लगाने के बाद आप इसे सुबह साफ पानी की मदद से धो लें।
इसके इलावा आप अपने बालों को स्वस्थ बनाने के लिए अन्य बातों का भी ख्याल रखें। जैसे की आप कभी भी ज्यादा स्ट्रेस न लें। स्ट्रेस के कारण बाल जल्दी सफेद होने लगते है और साथ ही कमज़ोर भी होने लगते है। इसलिए आप कभी स्ट्रेस न लें और साथ ही खान पान का भी ख्याल रखें। इससे भी आपके बालों की ग्रोथ को जरूर सहायता मिलेगी।