Beauty Tips : इन तीन तरीकों से लगाए चेहरे पर बेसन और देखिए त्वचा में निखार

Jass Jass
3 Min Read

गर्मी हो या सर्दी कुछ लोगों को हर मौसम में अपनी त्वचा की समस्याओं से गुजरना पढ़ता है। इसके चलते बहुत से लोग बाज़ार से मिलने वाली केमिकलो से भरपूर क्रीमों को इस्तेमाल करते है परंतु अगर हम आपको बताए की आप अपनी त्वचा को किचन में पड़े समान से भी ठीक कर सकते है या सुंदर बना सकते है तो क्या आप यकीन करेंगे।

- Advertisement -

जी हां आप बिलकुल अपनी किचन में पढ़ी सामग्री से भी अपनी त्वचा का ख्याल रख सकते है। आज हम आपको बेसन से चार फेसवपैक बनाना सिखाएंगे जिससे आपकी त्वचा में बेहद निखर आ जायेगा।

बेसन के फेस पैक्स

1. बेसन और मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी और बेसन दोनों ही चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद है। आप आगर दोनों का इस्तेमाल एक साथ करते है तो यकीनन आपकी त्वचा में निखार आएगा। इसका प्रयोग आज से नहीं बल्कि कई सदियों से किया जा रहा है। प्राचीन काल में भी लोग अपने चेहरे को निखारने के लिए इनका इस्तेमाल करते थे।

- Advertisement -

बेसन और मुल्तानी मिट्टी पैक कैसे बनाए

इसे बनाने के लिए आप दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी ले और इतनी ही मात्रा में बेसन लेकर दोनों को एक बाउल में डाल लें। इसके बाद आप इसमें अपनी मर्जी अनुसार कच्चा दूध, नींबू का रस या गुलाबजल डालकर इसको मिला सकते है और मिलाने के बाद आप इसे अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते है।

- Advertisement -

2. बेसन और एलोवेरा

एलोवेरा जेल भी त्वचा को निखारने में बेहद उपयोगी है। अगर आप दोनों को एक साथ चेहरे पर अप्लाई करते है तो इससे आपके चेहरे पर अलग ही चमक देखने को मिलेगी। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप इन दोनों का उपयोग करें।

बेसन और एलोवेरा जेल कैसे बनाए

एक बाउल में बेसन लें और उसमें एलोवेरा जेल मिला लें। इसे मिलने के बाद आप इसे अपने चेहरे पर लगा सकते है।

बेसन और दूध

अक्सर ही हम दूध का ज्यादा प्रयोग इसे खाने पीने की वस्तुओं में ही करते है परंतु अगर आप इसे बेसन के साथ चेहरे पर लगाते है तो यह भी आपकी त्वचा में एक निखार लायेगा।

बेसन और दूध पैक कैसे बनाए

इसे बनाना बेहद ही आसान है। आपको एक कटोरी में बेसन लेना है और उसमें थोड़ा दूध लेकर दोनों को मिला लेना है। दोनों को मिलाने के बाद आप इसे अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते है।

TAGGED:
Share This Article