हरा मटर का पराठा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है इसके साथ यह सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है मटर से बने हुए पुलाव पनीर आलू मटर तो सभी पसंद करते हैं एक बार हरा मटर का पराठा बनाकर जरूर फ्राई करेंगे सभी को बहुत पसंद आएगा हरी मटर के पराठे बनाने से भी दूर होती हैं आइए जानते हैं स्वादिष्ट हरा मटर का पराठा घर पर कैसे बनाते हैं
- Advertisement -
हरा मटर का पराठा बनाने की आवश्यक सामग्री
- 1 – कप हरी मटर
- 2 – कप गेहूं का आटा
- 1 – प्याज
- 2 – 3 हरी मिर्च
- 1/4 – चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/4 – चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 – चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 – चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1/4 – चम्मच अजवाइन
- 1/4 – चम्मच जीरा
- तेल या घी
- नमक स्वादानुसार
हरा मटर का पराठा बनाने की विधि
- Advertisement -
- हरा मटर का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले हम पानी की सहायता से आटे को गूथ लेंगे फिर हम इसके भरावन की तैयारी करेंगे एक पेन में एक चम्मच घी डालकर गर्म करें और जीरे का तड़का लगाएं फिर प्याज डालकर भूरा होने तक भून लें
- अब इसमें सारे मसाले डालकर भूनें 4 से 5 मिनट तक पकाने के बाद नमक और एक बड़ा चम्मच पानी डालकर मटर के दाने डालें अच्छे से पक जाए तब इसे किसी कटोरे में निकाल कर ठंडा होने दें
- फिर मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें अभी भरने के लिए बिल्कुल ही तैयार हो चुके हैं
- आटे से बड़ी लोई लें और इसमें मटर के भरावन को भर के अच्छे से लॉक कर ले फिर इसके गोल पराठे बेल लें और तवे पर दोनों तरफ से घी लगाकर कुरकुरा होने तक सेक लें गरमागरम हरा मटर का पराठा बनकर तैयार है इसे दहि या हरे धनिए की चटनी के साथ परोसे।