आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सौंफ मिश्री बादाम काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आपकी आंखों से चश्मा तक हट सकता है।सौंफ मिश्री बादाम खाने के अनेकों फायदे हैं, लेकिन इसके खाने से सबसे ज्यादा फायदा आंखों को होता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बादाम, मिश्री और सौंफ का मिश्रण काफी फायदेमंद होता है। इन तीनों को पीसकर एक डिब्बे में रख लें। रोज सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच पाउडर डालकर कुछ महीनों तक इसका नियमित सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपको इसका फर्क दिखने लगेगा।
- Advertisement -
दरअसल, उम्र के साथ कई लोगों की आंखें कमजोर हो जाती हैं तो कुछ लोगों की उम्र से पहले ही। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने खानपान पर सबसे ज्यादा ध्यान रखें।
सौंफ मिश्री बादाम खाने के फायदे
- Advertisement -
बादाम के फायदे
अगर आपको भूख नही लगती है तो बादाम का सेवन करना चाहिए। रोजाना बादाम का सेवन करने से भूख न लगने की समस्या दूर हो जाएगी। इसके लिए बादाम को आधे दिन पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद बादाम के ऊपर का छिलका निकालकर उसे चाशनी में मिलाकर मुरब्बा बना लें। इस मुरब्बे को रोज खाएं, इससे भूख ना लगने की समस्या खत्म हो जाएगी।
- Advertisement -
चेहरे की झुर्रियों से पाए छुटकारा
चेहरे पर आ रही झुर्रियों के लिए बादाम का सेवन करना चाहिए। बादाम, सरसों और सेंधा नमक को एक साथ पीसकर चेहरे पर लगाए, कुछ दिनों में चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाएंगी। इसके साथ ही दांत दर्द की समस्या में भी काफी लाभकारी है बादाम। इसके लिए बादाम के छिलकों को पीस लें और उसे दांतों पर रगड़ें। ऐसा करने से दांत के दर्द की समस्या में आराम मिलेगा।
सौंफ के फायदे
सौंफ भी कई ऐसे फायदे हैं जो शायद ही सबको पता है। गर्मी में सौंफ शरीर को ठंडक देती है इसके सेवन से गैस की समस्या में आराम मिलता है। साथ ही पीरियड के समय होने वाले दर्द को भी कम किया जा सकता है। सौंफ खाना हमारे पाचन क्रिया के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है इसे खाने से हमारा भोजन अच्छी तरीके से डाइजेस्ट हो जाता है ।सौंफ में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।pic by rudra home remedies