मार्केट जैसा गाढ़ा दही जमेगा घर पर अपनाएं यह तरीका

yummyindian
2 Min Read

दही हमारे भारत देश के सभी व्यंजन में अधिकाधिक इस्तेमाल किया जाता है बहुत सारे व्यंजन जैसे करी स्मूदी लस्सी आदि को बनाने में दही का प्रयोग होता है लोग इसे ऐसे भी खाना पसंद करते हैं यह बहुत ज्यादा सेहतमंद और किफायती होता है अक्सर हम स्वादिष्ट दही खाने के लिए इसे बाजार से लेकर आते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर गाढ़ा और स्वादिष्ट दही जमा सकते हैं और इसके लिए केवल दो ही चीजों की जरूरत होगी वह होगी दूध और जामन की

- Advertisement -

दही बनाने के लिए फुल फैट वाले दूध का ही इस्तेमाल करें क्योंकि इससे दही बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट जमती है आइए जानते हैं घर पर गाढ़ा दही कैसे जमाते हैं

मार्केट जैसा गाढ़ा दही जमेगा घर पर अपनाएं यह तरीका 

- Advertisement -

सबसे पहले दूध को सस्पेन में उबाल लें उबाल आने के बाद इसे 5 से 6 मिनट तक मीडियम आज पर उबलते रहे इसके बाद गैस बंद कर ले और इसे हल्का गर्म तापमान पर आने दे। अब एक बर्तन लेंगे और इस में दही डालकर तब तक फेटेंगे जब तक ये क्रीमी ना हो जाए अब इसके ऊपर हल्का गर्म दूध डालकर अच्छे से मिला ले

इसे मिलाने के लिए आप हैंड ब्लेंडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं इसे गर्म स्थान पर 6 से 8 घंटे के लिए छोड़े तय समय के बाद इसे 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। आपका दही बनकर तैयार हो गया है आप इसे ऐसे ही परोस सकते हैं या फिर चीनी डालकर लस्सी के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं। यह विधि सर्दी या गर्मी में जल्दी से दही जमाने में मदद करती है

- Advertisement -
TAGGED: ,
Share This Article