ब्रेकफास्ट के जायके को बढ़ा देगा लौकी का पराठा एक बार जरूर बनाइए

yummyindian
2 Min Read

दोस्तों आज हम आप सभी के लिए लौकी के पराठे की रेसिपी लेकर आए हैं इसे आप ब्रेकफास्ट पर बनाएंगे तो यह काफी हेल्दी भी होगा और यह बहुत खाने में स्वादिष्ट भी लगता है आप इसे मनपसंद चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं सभी को यह बहुत पसंद आएगा इसे बनाना भी उतना ही ज्यादा आसान है आइए जानते हैं लौकी का पराठा कैसे बनाते हैं

- Advertisement -

लौकी का पराठा बनाने की आवश्यक सामग्री

  • गेहूँ आटा – 2 कप
  • लौकी – 2 कप
  • घी – 4 से 5 चम्मच
  • हरी मिर्च – 2 से 3
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार

लौकी का पराठा बनाने की विधि

- Advertisement -
  • लौकी का पराठा बनाने के लिए गेहूं के आटे को एक कटोरी में निकालें और इसमें कद्दूकस की गई लोकी बारीक कटी हरी मिर्च जीरा नमक आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर आटा गूथ लीजिए
  • 10 मिनट रेस्ट करने के बाद पराठे बनाने के लिए तवे को गरम कीजिए और गुथे आटे से एक छोटी लोई बनाकर रोटी जितना बड़ा बेले
  • तवा गरम हो जाए तो इस पर घी लगाएं और तैयार रोटी को तवे पर डालकर घी लगा कर देख ले
  • ऐसे ही एक एक करके सारे पराठे बना ले गरमा गरम पराठे हरे धनिए की चटनी या दही के साथ सर्व करें।

Share This Article