हम सब्जी या बहुत सारी चीजों को स्टोर करने के लिए फ्रिज का प्रयोग करते हैं। अब वह जमाना बीत चुका है जब लोग ताजी सब्जियां लेकर आते थे और उससे खाना बनाते थे। भागदौड़ की जिंदगी में ऐसा संभव हो पाना बहुत ही मुश्किल है। आजकल घर की महिलाएं जो भी खाना बचता है उसे फ्रिज में स्टोर कर देती हैं, बिना यह सोचे कि यह हमारे लिए कितना हानिकारक हो सकता है। फ्रिज में ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिन्हें स्टोर नहीं करना चाहिए। इससे हमारे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है और इन्हीं सारी चीजों में से एक है गूंथा हुआ आटा। बहुत सारी महिलाएं एक ही दिन में दो-तीन दिन का आटा गूथ लेती हैं और समय-समय से आटे को निकाल कर इन्हें रोटियां बनाती हैं और आटे को स्टोर करने के लिए यह फ्रिज का इस्तेमाल भी करती हैं। लेकिन आटा कभी भी गूथा हुआ फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। यह हमारे सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है। आइए जानते हैं फ्रिज में गूंथा हुआ आटा क्यों नहीं रखना चाहिए।
- Advertisement -
फ्रिज में नहीं रखना चाहिए गूथा हुआ आटा जानिए कारण
फ्रिज में गूंथा हुआ आटा रखने से आटे के अंदर पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इससे आगे चलकर बीमार पड़ने की संभावना बहुत रहती है। वैज्ञानिकों के अनुसार आटा गूंथने के बाद तुरंत ही प्रयोग में लाना चाहिए क्योंकि आटा जो पानी के संपर्क में आता है तो इसके अंदर रसायनिक बदलाव होते हैं जो कि अगर ज्यादा देर तक रखा जाए तो यह हमारे सेहत के लिए हानिकारक हो जाते हैं। इसके ऊपर से अगर आटे को गूथ कर फ्रिज में रख दिया जाए तो यह हानिकारक किरणों के संपर्क में आते हैं और इससे आटा खराब हो जाता है और जब दोबारा आप इस आटे से रोटियां बनाएंगे तो बीमार होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
- Advertisement -
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में गूथे हुए आटे को रखकर छोड़ देने से इस पर नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव बढ़ जाता है। गूथे हुए आटे पर नेगेटिव शक्तियां बहुत ज्यादा आकर्षित होती हैं। जिसकी वजह से घर में अशांति और क्लेश की समस्या बनी रहती है। इसीलिए घर में कभी भी गूथा आता बहुत देर तक नहीं रखना चाहिए। आटा उतना ही गुथना चाहिए जितना आपको उस समय जरूरत है। इसे स्टोर करने की कोशिश ना करें। इससे बनी रोटी का न स्वाद अच्छा होता है ना यह हमारे सेहत के लिए अच्छी होती हैं।