पराठे में कुछ यूनिक बनाना चाहते हैं तो बनाइए मुगलई पराठा जो सभी को बहुत पसंद आएगा

yummyindian
2 Min Read

पराठा सभी को बहुत पसंद होता है भरवां पराठा हो या सादा पराठा यह सभी को बहुत अच्छा लगता है अगर पराठे में कुछ यूनिक बनाना चाहते हैं तो मुगलई पराठा आप आसानी से घर पर बना सकते हैं यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है मुगलई पराठा में कीमा बना हुआ चिकन मटन का भरावन होता है या फिर इसे अंडे की जर्दी से बनाया जाता है इसके बाद इसे डीप फ्राई भी किया जाता है ।इसे बनाने के कितने तरीके हैं लेकिन आज हम आप सब के लिए egg मुगलई पराठा की रेसिपी लेकर आए हैं ।अंडा मुगलई पराठा खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगता है आइए जानते हैं इसे कैसे बनाते हैं

- Advertisement -

अंडा मुगलई पराठा बनाने की आवश्यक सामग्री

  • 4 सर्विंग्स
  • 3 कप साबुत गेहूं का आटा
  • आवश्यकता अनुसार पानी
  • 1 कप मैदा
  • आवश्यकता अनुसार नमक
  • 1 कप प्याज
  • 1 कप धनिया पत्ती
  • 6 बड़े चम्मच घी
  • 4 अंडे
  • 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च

अंडा मुगलई पराठा बनाने की विधि

- Advertisement -
  • अंडा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा और घी या रिफाइंड तेल डाल कर अच्छे से मिलाए और पानी के लिए आटे को गूथे।
  • अब एक बड़े कटोरे में प्याज को छीलकर बारीक काट लें आधे घंटे बाद आटे को चार भागों में बांटे और इसे रोलिंग पिन की सहायता से मोटी रोटी बना लेंगे।
  • इस रोटी को गर्म तवे पर रखें और इसके बीच में एक अंडा फोड़े ।जब जमने लगे तब इसके ऊपर कटी हुई हरी मिर्च कटा हुआ प्याज हरा धनिया और नमक डालकर मिला दे और फ्लेम को मध्यम रखें ।अब रोटी के चारों किनारों को बीच में लाकर करना fold करना शुरू करें ।फोल्ड करके इसको पलट दें और घी लगाकर दोनों तरफ से करारा होने तक सेक लें तैयार है दोस्तों अंडा मुगलई पराठा इसे टोमेटो केचप अपनी पसंद की ग्रेवी के साथ सर्व करें

Share This Article