नाश्ते में पराठा से ज्यादा अच्छा कुछ होता ही नहीं है अगर आप एक फूडी इंसान है तो आपको तो पता ही होगा नाश्ते में पराठे कितने अच्छे लगते हैं ।तरह-तरह के पराठे हम बनाते हैं और तरह-तरह का स्वाद हमें लेना अच्छा लगता है आज इसी वजह से हम आप सब के लिए चिल्ली गार्लिक पराठे की रेसिपी लेकर आए हैं यह बहुत हद तक गार्लिक ब्रेड की तरह ही है क्योंकि इस पराठे में इस्तेमाल होने वाली सामग्री इसी से मिलती जुलती है अगर आप तीखा खाना पसंद करते हैं तो उसमें कटी हुई हरी मिर्च भी डाल सकते हैं ब्रेकफास्ट में यह बहुत उम्दा रेसिपी है यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगता है आइए जानते हैं चिल्ली गार्लिक पराठा कैसे बनाते हैं
- Advertisement -
चिल्ली गार्लिक पराठा बनाने की आवश्यक सामग्री
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1 बड़ा चम्मच बटर
- 1 छोटा चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
- 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ लहसुन
- 1 बड़ा चम्मच कटा हरा धनिया
- आवश्यकता अनुसार नमक
चिल्ली गार्लिक पराठा बनाने की विधि
- Advertisement -
- एक छोटी कटोरी में मक्खन डाले और अब इसमें लाल मिर्च के फ्लेक्स कद्दूकस किया हुआ लहसुन और कटा हुआ हरा धनिया डाले सारे मिश्रण को अच्छे से मिला ले एक बड़े कटोरे में गेहूं का आटा और स्वादानुसार नमक डालें और मक्खन के मिश्रण को डालकर अच्छे से मिलाएं और पानी डालकर एक बढ़िया आटा बना ले
- फिर नॉन स्टिक तवा गर्म करेंगे और इस पर गोल गोल आकार के पराठे तैयार करके तेल लगाकर दोनों तरफ से सेक लेंगे चिल्ली गार्लिक पराठा परोसने के लिए बिल्कुल तैयार है इसे गरमा गरम चटनी और सॉस के साथ करें।