वेजिटेबल पैन केक और ब्रेकफास्ट लंच में बना सकते हैं इसे बनाने के लिए तेल की कुछ बूंदों का प्रयोग किया जा सकता है इसीलिए यह एक हेल्थी रेसिपी है आप हमेशा आसान से बनने वाली रेसिपी की तलाश में रहती हैं तो इसे भी आपको उसी में शामिल करना चाहिए वेजिटेबल केक पैन केक खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगता है आइए जानते से कैसे बनाते हैं
- Advertisement -
वेजिटेबल पैन केक बनाने की आवश्यक सामग्री
- 4 सर्विंग्स
- 1 कप सूजी
- 2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती
- 1/2 कप दही
- 1 छोटी गाजर
- 1 मध्यम प्याज
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
- बड़ा चम्मच वनस्पति तेल
- 1/2 कप पानी
- 1 छोटी शिमला मिर्च (हरी मिर्च)
- आवश्यकता अनुसार नमक
वेजिटेबल पैन केक बनाने की विधि
- Advertisement -
- वेजिटेबल पैन केक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में सूजी डालें और इसमें दही और पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें अब इस मिश्रण में नमक काली मिर्च कटी हुई डाले सभी सब्जियों को बारीक काट कर डाल दे अब आप का घोल तैयार हो चुका है इन सारी चीजों को अच्छी तरीके से मिक्स कर ले
- एक नॉन स्टिक पैन गर्म करें और इसमें तेल की कुछ बूंदें डालकर फैलाएं अब कलछी से सूजी का घोल डालें और इसे गोलाकार आकार में थोड़ी दूर तक फैला लें
- एक तरफ से सुनहरा होने जाने के बाद इसे पलट ले और दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक पकाएं अच्छे से पक जाने के बाद इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और टोमेटो केचप और पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें