नमस्कार दोस्तों कार्तिक मास के दीपावली से 2 दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है ।ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के दौरान माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर प्रकट हुए थे इसलिए धनतेरस के दिन सोना चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है ।साथ ही कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें खरीदने से आपके घर में बर्बादी आने और गरीबी आने से कोई नहीं रोक सकता। यह दिन लक्ष्मी जी को समर्पित होता है। दोस्तों धनतेरस को सुख समृद्धि यश और वैभव का त्योहार माना जाता है
- Advertisement -
। घर में खुशियां सकारात्मक ऊर्जा और दौलत के आगमन के लिए दीपावली से पहले धनतेरस पर घर में यह कुछ खास चीजें लाने से धन की प्राप्ति अकस्मात होती है। सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर की गरीबी और दरिद्रता का अंत करने के लिए घर में धनतेरस के दिन यह चीजें जरूर लाएं।
नमक :- धनतेरस के दिन घर में नमक का पैकेट लाना शुभ माना जाता है और दीपावली के दिन इस नमक का पोछा घर में लगाने से हमेशा के लिए दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर हो जाती है । घर में शंख स्थापित करने के लिए धनतेरस का दिन बहुत शुभ होता है। शंख सुख समृद्धि और शांति का प्रतीक है। धनतेरस के दिन शंख घर में लाएं और दीपावली पूजन के समय इसी वजह से घर में बड़ी तेजी से लक्ष्मी का आगमन होता है। माता लक्ष्मी को शंख बहुत प्रिय है और नियमित रूप से घर की पूजा में शंख जरूर बजाएं।
- Advertisement -
धनिया:- धनिया धन का प्रतीक है। धनतेरस के दिन घर में साबुत धनिया खरीद कर लाए और दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा के समय इसकी भी पूजा जरूर करें और पूजा करने के बाद घर के आंगन में नहीं तो किसी गमले में इसे डाल दें ।इसकी हरियाली माता लक्ष्मी को आपके घर की ओर आकर्षित करेगी।
चांदी:- भगवान कुबेर को चांदी बहुत प्रिय है धनतेरस के दिन चांदी के बर्तन या जेवर या फिर चांदी का सिक्का जरूर खरीदें। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चांदी खरीदने से यश कीर्ति और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है ।इस दिन आप कोई भी शुभ यंत्र खरीद कर इसकी पूजा करके। तिजोरी में रख दें ऐसा करने से धन तेजी से आकर्षित होता है।
- Advertisement -
लक्ष्मी जी और गणेश जी की मूर्ति:- दोस्तों लक्ष्मी जी और गणेश जी की मूर्ति धनतेरस के दिन घर में लाने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। पूरे साल भर घर में और धन की कमी नहीं होती। यह ध्यान रहे धनतेरस के दिन घर में लक्ष्मी जी और गणेश जी को लाना ना भूलें। साथ ही दोस्तों इस दिन स्टील के बर्तन आदि भी खरीदे जाते हैं।
किसी सुहागन महिला या कुंवारी कन्या को श्रृंगार का सामान:- यह बस उपहार में देने से माता लक्ष्मी का सदा के लिए आपके घर में बास बना रहता है।
धनतेरस के दिन भूलकर भी ना खरीदे ये चीजें,नहीं तो माता लक्ष्मी रुठ के चले जाएंगी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस के दिन गलती से भी लोहा नहीं खरीदना चाहिए। यह दिन सोना चांदी हीरे मोती तांबा या पीतल खरीदने का माना जाता है। साथ ही दोस्तों इस दिन राहुकाल में वाहन भी नहीं खरीदना चाहिए यह बहुत अशुभ होता है। धनतेरस के दिन कांच का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए साथ ही कोई भी धारदार चीज जैसे कैची चाकू छुरी आदि गलती से भी नहीं खरीदें चाहिए।
हिंदू धर्म में काले रंग के कपड़ों को शुभ नहीं माना गया है यह कपड़े ना ही किसी त्योहार पर खरीदने चाहिए और ना ही पहनने चाहिए और धनतेरस के पर्व पर सफेद रंग के कपड़ों का प्रयोग वर्जित है। गलती से भी अगर आप धनतेरस के दिन के चीजें खरीदते हैं तो आपको दुनिया की कोई भी ताकत गरीब होने से नहीं रोक सकती। इसलिए इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए धनतेरस के त्यौहार की खरीदारी करें और अपने परिवार में खुशियां लाएं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हुए सकारात्मक ऊर्जा अपने घर में अवश्य लाएं। कैसी लगी आपको हमारी आज की यह जानकारी हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर भेजिएगा।