अक्सर घर में यूज हो रहे तांबे के बर्तन समय के साथ काले पड़ने लगते हैं इसका प्रयोग काफी शुभ माना जाता है साथ ही यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है अगर आप तांबे के बर्तन नित्य धोते हैं और यह धोने से साफ नहीं होते हैं और इसे काले पड़ने लगते हैं तो आज हम आप सब के लिए कुछ ऐसे टिप्स लाए हैं जिससे आप आसानी से घर में पड़े तांबे के काले बर्तन एकदम नए जैसा चमका सकते हैं ।
- Advertisement -
तांबे के बर्तनों को साफ करने का तरीका
- सफेद विनेगर के इस्तेमाल से तांबे के बर्तनों को आसानी से साफ किया जा सकता है सफेद विनेगर को गंदे तांबे के बर्तनों पर रगड़ कर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें और इसके बाद साबुन पानी की मदद से धो लें। बर्तन बिल्कुल अच्छे से चमक जाएंगे
- पुराने विधि से आप इसमें इमली के गूदे का इस्तेमाल कर सकते हैं इमली को आधे घंटे के लिए पानी में भिगो कर रखें और इसके बाद इसे मसला कर इसका गूदा निकाल ले और इसके बाद इसे तांबे के बर्तन पर मल के आधे से 1 घंटे के लिए छोड़े और इसके बाद स्क्रबर की मदद से इसे अच्छे से रगड़ के साफ कर लें ।ऐसा करने से तांबे के बर्तन चमक जाएंगे
- आप नमक और सिरके के घोल से भी तांबे के बर्तनों को साफ कर सकते हैं सिरके और नमक को बराबर मात्रा में मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को तांबे के बर्तन पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़े इसके बाद स्क्रब की मदद से इसे साफ कर ले
- नमक और नींबू भी तांबे के बर्तनों को साफ करने का एक बढ़िया तरीका है नमक और नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे तांबे के बर्तनों पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़े इसके बाद स्क्रबर की सहायता है इसे धोकर साफ कर ले