आज हम आपके लिए एग रेमन नूडल्स बनाने की एक बहुत ही आसान और मजेदार रेसिपी लेकर आए हैं।नूडल्स एक चाइनीज आइटम हैं। इसको बच्चों से लेकर बड़े भी बहुत ही शौक से खाना पसंद करते हैं। अगर आप मैगी खाकर ऊब गए हैं तो ऐसे में यह नूडल्स खाने में बहुत ही टेस्टी और स्पाइसी होते हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आप चाहें तो इसको अंडे के बिना भी बना सकते हैं। इसके अलावा ये एक 10 मिनट में झटपट तैयार होने वाली डिश है, तो चलिए जानते हैं एग रेमन नूडल्स बनाने की रेसिपी-
- Advertisement -
एग रेमन नूडल्स बनाने की आवश्यक सामग्री
1 पैकेट रेमन नूडल्स
- Advertisement -
1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
1/2 चम्मच चिली फ्लेक्स
- Advertisement -
1/2 चम्मच ब्राउन शुगर
1 बड़ा चम्मच मक्खन
2 कलियां लहसुन कटी हुई
1 अंडा
हरी प्याज
एग रेमन नूडल्स बनाने की रेसिपी
इसके लिए आप सबसे पहले नूडल्स को लेकर उबाल लें और इसके पानी बचा कर रख लें।इसके बाद आप एक बर्तन में अंडे को भी उबाल लें। फिर आप एक कढ़ाई लेकर उसमें मक्खन गर्म करें और लहसुन डालकर भून लें।इसके बाद आप इसमें सोया सॉस और चिली फ्लेक्स डाल दें।
फिर आप इसमें करीब तीन बड़े चम्मच नूडल्स का बचा हुआ पानी डाल दें। इसके बाद आप इसमें थोड़ी ब्राउन शुगर डालें और सभी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से मिला दें।फिर आप इसमें रेमन नूडल्स डालकर ग्रेवी के साथ अच्छी तरह से मिला दें।इसके बाद आप अंडे को नूडल्स के ऊपर रख दें। अब आपके एग रेमन नूडल्स बनकर तैयार हो गए हैं। फिर आप इनको हरी प्याज से गार्निश करके गरमागरम सर्व करें।