एक बार घर पे शाही लस्सी बना कर जरूर देखें ,यकीनन आपको बहुत अच्छा लगेगा

yummyindian
1 Min Read

शाही लस्सी पीना किसे नही अच्छा लगता , लस्सी एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक हैं जिसे सभी पसंद करते है अगर आप भी लस्सी के शौकीन हैं तो एक बार घर पे शाही लस्सी बना कर जरूर देखें यकीनन आपको बहुत अच्छा लगेगा इसे बनाने में 10 मिनट का वक़्त लगता है और हम इसे 2 लोगों के लिए बनाएंगे उसी हिसाब से नीचे लिखी सामग्री नोट करें।

- Advertisement -

शाही लस्सी बनाने की आवश्यक सामग्री

  • 2 गिलास दही
  • 5-6 केसर पत्ती
  • 5-7 बारीक कटे काजू
  • 5-7 बारीक कटे बादाम
  • 8-9 किसमिस
  • 5-6 बारीक कटे पिस्ता
  • 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
  • आवस्यकता अनुसार चीनी।

शाही लस्सी बनाने की विधि

- Advertisement -

सबसे पहले 1 एक मिक्सी के जार में दही डालेंगे । उसके बाद शक्कर और इलायची पाउडर डालेंगे। इसे 2 मिनट के लिये पीस लीजिये।आइस डाल कर ठंडा कर ले।

अब दो गिलास लेंगे उसमें लस्सी खाली करेंगे और फिर इसमे ड्राई फ्रूट्स डाल कर मिक्स करेंगे और थोड़े ऊपर से सजावट के लिये डाल देआप चाहे तो थोड़ी से मलाई भी ऐड कर लें।तैयार है दोस्तों शाही लस्सी, इसे पीजिये ओर तरोताज़ा हो जाइए ,

- Advertisement -
Share This Article