उंगलियां चाटते रह जाओगे ऐसे मालपुए खा कर जानिए रेसिपी

yummyindian
4 Min Read

आज की रेसिपी है सूजी के स्वादिष्ट मालपुआ की जिसे हम बनाएंगे अपने घर पर बहुत ही आसानी से इस व्यक्ति को बनाने में थोड़ा भी झंझट नहीं लगता और इसे खाना अपने आप ही एक नया बना देता है सूजी का मालपुआ बहुत ही लोकप्रिय रेसिपी है इसे बनाने में लगभग आधे घंटे का समय लगता है और यह हम पांच लोगों के लिए बना रहे हैं तो समझ लो उसी प्रकार से लिखी हुई है आइए जानते हैं सूजी का मालपुआ कैसे बनाते हैं

- Advertisement -

सूजी का मालपुआ बनाने आवश्यक सामग्री
और ज़्यादा

1 कप सूजी

- Advertisement -

2 कप पानी(सूजी का दुगुना)

2 इलायची पाउडर

- Advertisement -

आवश्यकतानुसार केसर के धागे

1 चुटकी खाने वाला पीला रंग(ऑप्शनल)

1 छोटा चम्मच घी

आवश्यकतानुसार मालपुआ तलने घी

1 कप चीनी

 

सूजी का मालपुआ बनाने का तरीका

सबसे पहले सूजी को हम एक कड़ाई में डालकर गैस पर चढ़ाएंगे और माध्यम आँच पर पर 2 मिनट के लिए खुसबू आने तक भुनेगे। ऐसा करने से सूजी का कच्चापन खत्म हो जाता है, पर ध्यान रहे हमें सूजी का कलर चेंज नहीं करना है।

अब हम सूजी को एक प्लेट में निकाल लेंगे और उसी कढ़ाई में दो कप पानी डालकर आँच पर चढाएंगे। हम जितना सूजी लेते हैं उसका दुगना पानी लेना है। जब पानी उबल जाए तब हम इसमें सूजी को डालेंगे और लगातार चलाते हुए इसे मिक्स करेंगे। सूजी को मिक्स करते हुए इसका आटा लगाने जैसा बनाना है। जब सूजी एक जगह इकट्ठे होने लगे तो हम गैस बंद कर देंगे और सूजी को एक प्लेट में निकाल लेंगे।अब हम सूजी को थोड़ा ठंडा होने देंगे।

तब तक हम चाशनी बना लेते हैं ।

चाशनी बनाने के लिए हम कढ़ाई में चीनी डालेंगे और आधा कप पानी डालकर चीनी के घुलने तक पकाएंगे। चीनी घुलने के बाद थोड़ी देर और पकाएंगे। जब चाशनी चिपचिपी हो जाए तो हम आँच बंद कर देंगे। अब चाशनी में इलायची पाउडर, केसर और चुटकी भर खाने वाला रंग डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे। चाशनी को ढक कर रखें जिससे चाशनी ठंडी ना हो।

अब तक सूजी का मिक्सचर थोड़ा ठंडा हो गया है पर इसे बिल्कुल ठंडा नहीं करना है, जब यह इतना गरम रहे कि हमारा हाथ सह सके। अब सूजी के आटे को अच्छे से मसाल कर चिकना कर लेंगे और एक डो तैयार कर लेंगे।
अब हम किसी प्लेटफार्म या समतल बर्तन को थोडा सा घी लगाकर चिकना कर लेंगे और उस पर सूजी का लगाया हुआ आटा रखेंगे और बेलन की सहायता से थोड़ा मोटा बेल लेंगे। बेलन को भी हल्का सा घी लगाकर चिकना कर लेंगे। अब हम एक गोल कटोरी या कुकीज कटर से गोल गोल मालपुए काट लेंगे।

कढ़ाई में घी डालकर चढ़ाएंगे और गर्म करेंगे। घी हमें तेज़ गर्म करना है। जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तब इसमें मालपुए डालकर तेज आंच पर दोनों तरफ से लाल होने तक तल लेंगे। इस प्रकार से आप सभी मालपुए तल कर तैयार कर लेंगे। मालपुए तलते समय हमें आँच को तेज ही रखना है। घी ठंडा होने से या आँच कम होने से मालपुए घी में बिखर सकते हैं।

अब हम तले हुए मालपुए को हल्के गर्म चाशनी में डूबाएंगे और आधे घंटे के लिए चाशनी में ही रहने देंगे। आधे घंटे बाद हम मालपुए को चाशनी में से निकाल लेंगे और मनचाहे तरीके से सजा कर सर्व करेंगे।

बहुत ही स्वादिष्ट और झटपट से बनने वाले बिल्कुल नए तरीके के स्वादिष्ट मालपुए बनकर तैयार हैं। अपने पसंद अनुसार इसे गर्म या ठंडा सर्व करें।

Share This Article
Leave a comment