इस तरीके से रसमलाई बनाएंगे तो एकदम स्टिक बनेगी।

yummyindian
3 Min Read

इस तरीके से रसमलाई बनाएंगे तो एकदम स्टिक बनेगी।

- Advertisement -

आज की रेसिपी है केसर रसमलाई की जो हम अपने घर पर बनाएंगे बहुत ही आसानी से रसमलाई हमेशा से एक लोकप्रिय मिठाई रही है इसे खाना सभी पसंद करते हैं आज हम बहुत ही स्वादिष्ट कैसे रसमलाई बनाएंगे इसे बनाने में 1 से 2 घंटे का समय लगता है और यह हम चार से पांच लोगों के लिए बना रहे हैं तो सामग्री उसी प्रकार से लिखी हुई हैं

केसर रसमलाई बनाने की आवश्यक सामग्री

- Advertisement -

1 लीटर दूध छैना के लिए

2 चम्मच सिरका

- Advertisement -

1 लीटर दूध रबड़ी के लिए

1 कटोरी + 1/2 चीनी

1/4 कटोरी कटे हुए पिस्ता बादाम

1/4 चम्मच केसर

आवश्यकतानुसार खाने वाला पीला रंग

कैसर रसमलाई बनाने का तरीका

सबसे पहले आँच पर एक लीटर दूध उबाल लें उसमे 1–2 बूँदपीला रंग डाल दें (अगर रंग नहीं है तो हल्दी भी डाल सकते है) दूध में सिरका पानी के साथ मिला कर डाले,दूध फट जाने पर तैयार छैने को कपड़े से छानकर दो तीन बार साफ पानी से धो कर आधे घंटे तक खूंटी पर लटका कर बांध दे। इसी इससे इसकी सारी नमि चली जाएगी।

छैने को प्लेट में निकाल कर हथेली से मसलते हुए चिकना कर ले इश्मे एक चम्मच मैदा भी डाल कर मसले। फिर एक ही आकार की टिक्कियां बना लें,केसर को दो चम्मच दूध में भीगा दे।

पैन में एक कटोरी चीनी और तीन कटोरी पानी डाल कर गैस पर रखे,चीनी घुल जाने पर जब पानी में उबाल आने पर एक एक करके सारी छेने की टिक्की चाशनी में डाले और ढक कर पंद्रह मिनट तक पकाएं

रबड़ी बनाने के लिए दूध को उबलने के लिए रखे,एक उबाल आने पर चीनी,भीगा हुआ केसर और कटे हुए ड्रायफ्रूट्स डाल कर दूध को पंद्रह बीस मिनट तक पकाएं।

छैने की तैयार टिक्की को चाशनी में से निकाल कर हल्का सा दबा कर अतिरिक्त चाशनी निकाल कर टिक्की को रबड़ी में डाल कर आधे से एक घंटे तक रखे ,फ्रिज में ठंडा करें फिर सर्व करें।

Share This Article
Leave a comment