गर्मी के दिनों में मिलने वाले हैं सभी को बहुत पसंद होते हैं अगर आप भी इसे पसंद करते हैं तो आज हम इसकी एक बढ़िया सी रेसिपी लेकर आए हैं जिसे मैंगो ओट्स स्मूदी कहते हैं यह कुछ ही मिनटों में आसानी से बन जाएंगे आप इसे आइसक्रीम और चॉकलेट सॉस से सजाकर परोसें तो यह और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेगा ।आइए जानते से कैसे बनाते हैं
- Advertisement -
मैंगो ओट्स स्मूदी बनाने की आवश्यक सामग्री
- 2 आम
- 1 कप ओट्स
- 1 कप हंग कर्ड
- 2 बड़े चम्मच शहद
- 5 पुदीने के पत्ते
- 7 स्लाइस केला
- 6 स्लाइस सेब
- 1 मुट्ठी डिब्बाबंद ब्लूबेरी
- 1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स
- 1 बड़ा चम्मच नारियल का फ्लेक
- 1/2 कप बर्फ के टुकड़े
मैंगो ओट्स स्मूदी बनाने की विधि
- Advertisement -
- इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले आम को धोकर छील लेंगे और अच्छी तरीके से काट देंगे इसके बाद अन्य फलों को भी काट ले ।
- ब्लेंडर में कटे हुए आम ,दही, ओट्स, बर्फ के टुकड़े और शहद डालें और इसे ब्लेंड करें अब इसे सर्विंग बाउल में डालें और इसे फलों के स्लाइस, ब्लूबेरी, चिया सीड्स, नारियल का बुरादा डालकर पुदीने की पत्तियों के साथ सर्व करें ।
- अगर आप ठंडा पीना पसंद करते हैं तो इसे फ्रिज में रख कर ठंडा कर ले आप चाहे तो इसके ऊपर आइसक्रीम या चॉकलेट सॉस डाल कर सकते हैं।