अमरूद के पेड़ों पर फल ज्यादा लगेंगे बस ये टिप्स आजमाये।

yummyindian
3 Min Read

आज हम आप सब के लिए अमरूद के पेड़ों पर ज्यादा फल लगाने की टिप्स देने जा रहे हैं। अगर आप इन टिप्स को आजमाएंगे तो आपको अमरूद के पेड़ पर ज्यादा फल दिखेंगे।
कई बार अमरूद के पेड़ फूल आते हैं, लेकिन फल लगने से पहले ही झड़ जाते हैं। इस तरह की कई समस्याएं अमरूद के पेड़ में अक्सर देखने को मिलती है। ऐसे में आज हम बताएंगे कुछ ऐसे उपाय, जिसे आप आजमा सकती हैं। अमरूद के पेड़ की उचित देखभाल की जाए तो फल की पैदावार अच्छी होती हैं। आइए जानते हैं इसके अलावा क्या-क्या करना चाहिए।

- Advertisement -

अम्रृद के पेड़ को रोजाना कम से कम 6 से 7 घंटे धूप जरूर दिखाएं। अमरूद का पेड़ सही जगह पर लगाएं, ताकि धूप आसानी से पेड़ तक पहुंच पाए। अमरूद के पेड़ को छाव में लगाने की गलती ना करें, क्योंकि इससे पेड़ की ग्रोथ धीमी हो जाती है। अमरूद के पेड़ को हेल्दी रखने के लिए बराबर धूप दिखाना बहुत जरूरी है।

अमरूद का पौधा लगा रही हैं तो पहले उसे बढ़ने दें। थोड़ा बड़ा हो जाने के बाद उसे एक बड़े से गमले में शिफ्ट करें। गमले में पहले फ्रेश मिट्टी की लेयर बना लें और फिर ऑर्गैनिक खाद का इस्तेमाल करें। इसके बाद ऊपर वाले हिस्से को मिट्टी से भर दें। इसके बाद अमरूद के पेड़ को सही तरीके से लगा लें।

- Advertisement -

ऑर्गेनिक खाद के तौर पर सड़ा हुआ गोबर, बची हुई चायपत्ती, अंडे के छिलके जैसी चीजों का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि केमिकल युक्त खाद का इस्तेमाल ना करें, इससे पेड़ नष्ट होने का डर रहता है।

कई बार अमरूद के पेड़ में फूल तो आते हैं, लेकिन फल लगने से पहले झड़ जाते हैं। इसके पीछे कई वजह हो सकते हैं। सही देखरेख या फिर धूप नहीं दिखाने की वजह से भी इस तरह की समस्या अक्सर देखने को मिलती है। इसलिए इसका ख्याल जरूर रखें। इसके अलावा अमरूद के पेड़ को अंदर नहीं बल्कि खुली जगह में रखें। अगर फूल झड़ रहे हैं तो राख का इस्तेमाल करें। यह खाद की तरह काम करेगा और फूल को झड़ने से रोकेगा।

- Advertisement -

अमरूद के पेड़ में अधिक सिंचाई करने की आवश्यकता नहीं होती। हालांकि, इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि आप इसे महीनों तक पानी ना डालें। हफ्ते में दो या फिर तीन अच्छी तरीके अमरूद के पेड़ के आसपास पानी डालें। अगर अमरूद का पौधा अभीभी गमले में है, तो पानी सीमित मात्रा में ही डालें। गमले को पानी से भरे नहीं बल्कि हल्का छिड़काव करें। इसके अलावा दो या तीन दिन पर अमरूद के पेड़ आसपास की मिट्टी की गहरी खुदाई जरूर करें। ध्यान रखें कि अमरूद के पेड़ की मिट्टी में नमी जरूर होनी चाहिए।

 

Share This Article
Leave a comment